योग क्या करता है।
मेरे बहुत से दोस्त कमेंट करते हैं, सर योग क्या करता है। योग तो बहुत कुछ करता है। यह बताना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं आपको इसके बारे में थोड़ा सूक्ष्म में बता देता हूं।
![]() |
Yoga |
यह बता पाना मुश्किल है कि जो क्या-क्या करता है। यह तो इसका प्रयोग करने पर ही मालूम हो सकता है, फिर भी हमने कुछ शब्दों में इस बात को बताने की कोशिश कर रहा हूं।
योग साधना के मार्ग में परिवर्तन होने पर उदर प्रदेश के रोग जैसे अपच, कब्ज , गैस, खट्टी डकार आना, आदि में बहुत लाभ मिलता है । योग में बताएं आहार से रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़े👇
योग क्या है ? What is yoga?
शांति तथा संतोष की भावना स्वाभाविक रूप से जीवन में समाहित हो जाती है। छल , कपट, झूठ, चोरी और चरित्रहीनता से साधक बहुत दूर ही रहता है, जिस कारण व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर नैतिकता का बहुत अच्छे से विकास होता है।
![]() |
Yogasan |
योग हमें शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक शक्ति भी प्रदान करता है। जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। योग निंद्रा एम ध्यान के द्वारा हम अपनी स्मृति क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं । योग हमारी कार्य कुशलता तथा कार्य संस्था में अभूतपूर्व वृद्धि करता है।
योग हमारे शरीर में परिसंचरण - तंत्र, पाचन तंत्र, स्वसन तंत्र एवं उत्सर्जन तंत्र क्रियाशील करता है। वैज्ञानिक परीक्षणों से यह सिद्ध हो गया है कि आयु बढ़ने के साथ-साथ होने वाली शारीरिक एवं वैचारिक स्थिरता का निदान योगाभ्यास के द्वारा ही किया जा सकता है। योग द्वारा हम अपने नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं तथा अपनी रोग नाशक शक्ति को विकसित कर सकते हैं।
यह तो सत्य है कि योग एक वैज्ञानिक पद्धति है ना कि केवल शारीरिक व्यायाम है इसके आसन व्यस्क रमजान शरीर को निरोग तथा सुडोल बनाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं वहीं प्राणायाम ध्यान आदि मानसिक एकाग्रता तथा शारीरिक और तेज को भी बढ़ाते हैं।
![]() |
Meditation |
लगभग सभी भारतीय दर्शनों में इसे स्वीकारा गया है। जब तक मनुष्य का चित्त या अंत: करण का मन नहीं होता। तब तक उसे सम्यक दर्शन और समय ज्ञान का बोध नहीं हो सकता है। आत्म उत्थान के लिए योग सर्वोत्तम साधन है। इससे शरीर और मन की शुद्धि होती हैं।
यह भी पढ़े👇
आध्यात्मिक व्यक्ति , आध्यात्मिक विश्व का निर्माण करता हैं || A spiritual person creates a spiritual world.
0 टिप्पणियाँ
कृपया comment box में कोई भी spam link न डालें।