Ticker

6/recent/ticker-posts

Meditation कैसे करें || meditation करने के फायदे ||How to do Meditation || benefits of meditation.


Meditation कैसे करें || meditation करने के फायदे 


     आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में मन और मस्तिष्क बिल्कुल भी एकाग्र नहीं होता है। हमारा मन और मस्तिष्क कई सारे कामों में लगा रहता है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी हो जाता है। जिससे शरीर को मानसिक लाभ प्राप्त नहीं होत है। मैडिटेशन एक ऐसी क्रिया है जिसके द्वारा मन को शांति प्रदान की जाती है। तो आज की पोस्ट में हम आपको बताएँगे की मेडिटेशन कैसे करें और मेडिटेशन करने से क्या लाभ होता है।
किसी भी काम में मन लगाने के लिए और मन को शांत बनाये रखने के लिए ध्यान करना सबसे अच्छा तरीका है। इससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यदि आप मैडिटेशन करते है तो आपको अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते है। तो आइये जानते है मैडिटेशन कैसे करते है जिस्से की हम तनाव मुक्त जीवन जी सकते है।


How to do Meditation ||  benefits of meditation
Meditation


    मेडिटेशन क्या होता हैं ?   What is meditation?


          मेडिटेशन का मतलब होता है कि, किसी वस्तु पर ध्यान केन्द्रित करना। हमारे मन में एक ही समय में कितने तरह के विचार आते रहते है। मन लगातार कुछ ना कुछ सोचने में लगा रहता है, लेकिन जब मन और मस्तिष्क मौन हो जाते है तो यहीं ध्यान की प्रथम अवस्था  है। मैडिटेशन के द्वारा हम कार्यों को सकारात्मक तरह से कर सकते है। मैडिटेशन करने से मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं ।

    मेडिटेशन कैसे करें?
    How to do meditation?


            जब आप मैडिटेशन कर रहे होते है तो उस समय दिमाग में किसी भी तरह का विचार ना आने दे। यह करना थोड़ा कठिन होता है लेकिन अगर आप कोशिश करते है तो ऐसा कर पाना संभव है। तो अब आगे जानते है मैडिटेशन कैसे किया जाता है।

    उपयुक्त स्थान चुने – 
       मेडिटेशन करने के लिए एकदम शांत स्थान होना आवश्यक है। ऐसे स्थान का चुनाव करे जहां बिल्कुल शांति हो। आसपास किसी तरह का कोई शोर न हो।

    सही समय का चुनाव करे –
          वैसे तो मैडिटेशन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन मैडिटेशन करने के लिए सुबह का समय सबसे बेहतर होता है।

    बैठने की स्थिति पर ध्यान दे –
         मैडिटेशन करने के दौरान आपको सही अवस्था पर ध्यान देना होगा, जो आपके लिए आरामदायक हो आप चाहे तो मैडिटेशन की अवस्था को बदल भी सकते है। ऐसी अवस्था चुने जिसमें आप कुछ समय तक रह सके।

    भोजन करे या खाली पेट मैडिटेशन करे –
        कभी भी भोजन करने के बाद मैडिटेशन नहीं करना चाहिए और ना ही खाली पेट मैडिटेशन करे। कुछ हल्का-फुल्का खाने के 2 घंटे बाद ही मैडिटेशन करे।

    गहरी और लंबी साँस ले –
         मेडिटेशन करते समय लंबी और गहरी सांसे लेना चाहिए जो मांसपेशियों को शांत बनाये रखती है।

    चेहरे पर मुस्कुराहट रखे –
         मेडिटेशन अनुभव को अच्छा बनाने के लिए मैडिटेशन करते समय चेहरे पर मुस्कान ज़रुर रखे।
    मेडिटेशन पूरी होने के बाद आँखों को आराम से धीरे-धीरे खोले और मन में शांति का अनुभव महसूस करे।

    मेडिटेशन के प्रकार
    Types of meditation

    मैडिटेशन कई तरह के होते है। आगे आपको मैडिटेशन के कुछ मुख्य प्रकार की जानकारी दी गई है। तो आइये जानते है ध्यान के प्रकार के बारे में।

    ॐ Meditation Yoga – ॐ मैडिटेशन मन और शरीर को सकारात्मक उर्जा से भर देता है। यह मैडिटेशन के सभी प्रकारों में सबसे अच्छा मैडिटेशन होता है जो मन के प्रत्येक नकारात्मक विचारों को दूर कर देता है इस ध्यान को मंत्र ध्यान भी कहा जाता है।

    सहज योग मैडिटेशन – यह मैडिटेशन शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसे करने से आत्म जागरूकता पैदा होती है।

    माइंडफुलनेस मैडिटेशन – इस मैडिटेशन के द्वारा जागरूकता को बढ़ाया जा सकता है। इस मैडिटेशन में आपको सांसों पर ध्यान देना होगा।

    त्राटक मैडिटेशन – इस मैडिटेशन में प्रकाश स्रोत पर ध्यान केन्द्रित करना होता है जैसे- दीपक या मोमबत्ती। मानव की दृश्य इंद्री पर इस मैडिटेशन का प्रभाव होता है। जिससे एकाग्रता और ध्यान लगाने में वृद्धि होती है।


    मेडिटेशन के लाभ
    benefits of meditation

    मैडिटेशन करने से मानसिक और शारीरिक रूप से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है। तो जानते है नियमित ध्यान के फायदे क्या है।

    मेडिटेशन से सबसे अच्छा फायदा यह होता है की इससे एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

    रोज की भागदौड़ से मन बिलकुल परेशान रहता है। मन को शांत बनाये रखने के लिए मैडिटेशन करना बहुत ज़रुरी है।

    रोजमर्रा के कामों में इतना व्यस्त होने की वजह से मनुष्य तनाव से घिर जाता है। मैडिटेशन तनाव मुक्त जीवन जीने में मदद करता है।

    मेडिटेशन से नींद ना आने की समस्या भी दूर होती है और बेहतर नींद आती है।

    यदि व्यक्ति में किसी तरह की बुरी आदत है तो वह भी मैडिटेशन करने से समाप्त हो जाती है जैसे – शराब की लत, सिगरेट आदि चीजों से छुटकारा मिलता है।

    मनुष्य को खुश रखने और स्वस्थ रखने में ध्यान का सबसे बड़ा योगदान होता है।

    यदि आप रोज मैडिटेशन करते है तो आपको इस तरह मेडिटेशन का लाभ प्राप्त होगा और अपने जीवन में एक नया ही अनुभव मिलेगा।

    निष्कर्ष
    The conclusion

    जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने के लिए मैडिटेशन अवश्य करे। आप खुद को रोज एक नयी ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। मैडिटेशन से आपकी जीवनशैली बिलकुल स्वस्थ हो जाएगी और हर काम में आपका मन लगने लगेगा। हमारी इस पोस्ट को सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने दोस्तों तक भी पहुँचाए जिसके द्वारा उन्हें भी मेडिटेशन के फायदे प्राप्त हो सके। यदि पोस्ट अच्छी लगी हो तो Like करना ना भूले और ऐसी ही स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे Yogasan Tips पर, धन्यवाद!


    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ